कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण – जनरेटर पांच साल से खराब, वार्डन को कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धजनों को विधिक अधिकारों व हेल्पलाइन की दी जानकारी
(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा,राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त एक्शन प्लान-2026 के तहत माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेश पर अपर सिविल जज (सी.डी.) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा तुषारिका सिंह ने दिनांक 16 मई 2026 को कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम, एटा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य, खानपान एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी वृद्धजनों को विधिक सहायता, उनके अधिकारों तथा वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित तीन नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा, नालसा हेल्पलाइन नंबर एवं न्यायालय तक पहुंच के माध्यमों के बारे में भी अवगत कराया गया।
आश्रम में वृद्धजनों का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। महिला कक्ष में बिस्तर एवं चादरें पर्याप्त एवं साफ-सुथरी मिलीं। गर्मी को देखते हुए आश्रम में कुल 4 कूलर लगे थे, जिनमें से 3 चालू पाए गए। हालांकि, बिजली न होने पर जनरेटर पूर्णतः खराब अवस्था में मिला, जो पिछले पांच वर्षों से ठीक नहीं किया गया था।
इस गंभीर लापरवाही पर सचिव ने वार्डन मिथलेश कुमारी को एक कूलर एवं जनरेटर को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा को इस संबंध में समय पर कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गया। निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में वृद्धजनों को असुविधा न हो।
इस अवसर पर वार्डन मिथलेश कुमारी, भंडार प्रभारी विनीता उपाध्याय, अन्य कर्मचारी एवं आश्रम के वृद्धजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत