हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरूआ सुमेरपुर। मनरेगा योजना के पक्के कार्यों के लिए सामग्री की सप्लाई करने वाले सप्लायरों से चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र की मांग करने पर उन्होंने विकासखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने प्रभारी बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर भुगतान करने की मांग की है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने ग्राम पंचायतों को मनरेगा योजना के कार्यों के लिए सप्लाई देने वाले बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायरों से चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र की मौखिक मांग की है। इसका सप्लायरों ने विरोध करते हुए कहा कि वह सामग्री की सप्लाई करते हैं। निर्माण कार्य नहीं करते हैं। इन कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत होती हैं। इसलिए उनसे चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र मांगना उचित नहीं है। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में इसकी मांग नहीं की गई है। इसके विरोध में सोमवार को सप्लायरों ने ब्लाक परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रभारी खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बकाया भुगतान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कल्लू यादव,रामरूप शिवहरे, सुशील यादव, सूर्यकुमार प्रजापति, पंकज शिवहरे, अशोक यादव, रामेश्वर निषाद आदि शामिल रहे। खंड विकास अधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही के आश्वासन दिया है। बता दें कि ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में सप्लायरों का पांच करोड़ से अधिक का भुगतान शेष है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







