दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रेम सिंह कुशवाहा पत्रकार
इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन महामहिम राज्यपाल के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
संस्था के अध्यक्ष श्री अमित चौहान ने महामहिम को समिति द्वारा समाज हित में संचालित स्वास्थ्य शिविर, संस्कृति संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती एवं स्वच्छता जागरूकता जैसे जनहितैषी कार्यों की जानकारी दी।
महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संस्था को भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







