सिस्टम पर एक ही ठेकेदार का कब्जा सिवनी में कमीशनखोरी के आरोपों के बीच निष्पक्ष जांच की मांग तेज

SHARE:

सिवनी में सियासी तूफान ठेकेदार शिवहरे पर मेहरबानी क्यों विधायक और RES यंत्री के संरक्षण पर उठे गंभीर सवाल

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सिवनी बरघाट

सिवनी जिले की राजनीति और ठेकेदारी जगत में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है ठेकेदार शिवकुमार शिवहरे पहलवान भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे इस ठेकेदार पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों बरस रही है जनता अब खुलकर सवाल पूछ रही है कि आखिर बरघाट विधायक कमल मर्सकोले और सिवनी आरईएस कार्यपालन यंत्री उपेन्द्र मिश्रा किस मजबूरी या मजबूत रिश्ते के चलते शिवकुमार शिवहरे को लगातार संरक्षण दे रहे हैं सूत्रों के मुताबिक भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे ठेकेदार शिवकुमार शिवहरे को नियम-कायदों को ताक पर रखकर लगातार सरकारी कामों का फायदा पहुंचाया जा रहा है मामला अब सिर्फ कमीशनखोरी तक सीमित नहीं माना जा रहा बल्कि जिले में यह चर्चा आग की तरह फैल रही है कि भ्रष्टाचार की कथित गाढ़ी कमाई से विधायक के लिए करोड़ों का शीशमहल तैयार कराया जा रहा है सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर विधायक निधि और सरकारी निर्माण कार्यों में हर बार शिवकुमार शिवहरे की ही एंट्री क्यों होती है क्या पूरे सिस्टम पर एक ही ठेकेदार का कब्जा हो चुका है ग्रामीणों और विपक्षी हलकों में चर्चा है कि परम्परा के नाम पर वर्षों से ठेकों का खेल चल रहा है और संरक्षण के दम पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पिंडरई जनपद कुरई की स्कूल बाउंड्री वॉल का ठेका भी कथित तौर पर शिवकुमार शिवहरे को ही सौंपा गया आरोप है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद अधिकारियों ने आंखें मूंद लीं और ठेकेदार पर कार्रवाई करने के बजाय उसे नए कामों से नवाजा गया अब जनता पूछ रही है क्या भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी या संरक्षण का खेल ऐसे ही चलता रहेगा
क्या विधायक और अफसरों की चुप्पी कई बड़े राज छिपा रही है क्या जांच हुई तो करोड़ों के खेल का खुलासा होगा सिवनी जिले में यह मामला अब राजनीतिक तूफान बनता जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत