शहर के पांच वार्डो में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था की सुधार की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे एसडीएम के पास – दिए सुझाव
खिरकिया । खिरकिया नगर की एक बड़ी आबादी वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 5 में निवासरत् है । करीब 20 हजार की आबादी इन पांच वार्डो में है । बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक समेत आसपास के ग्रामों के ग्रामीण भी अपने बच्चों की शिक्षा से लेकर रोजगार के चलते इन पांच वार्डो में अपना जीवन यापन करते हैं । वर्तमान गर्मी के समय में इन पांच वार्डो में पेयजल संकट बेहद गहराया हुआ है । नगर परिषद द्वारा व्यवस्थाओं को सुधार के लिए कोई भी सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहे हैं । पांच वार्डो के नागरिक पीने के पानी के लिए बेहद परेशान हो रहे हैं । शहर में जलावर्धन योजना के माध्यम से नगर के वार्ड क्रमांक 6 से लेकर वार्ड क्रमांक 15 में पेयरल उपलब्ध कराया जाता है । लेकिन वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 5 में जल आवर्धन योजना का क्रियान्वयन नहीं किया गया है । नगर के वार्ड क्रमांक 5 में लाखों रुपए की लागत से पानी की टंकी तो बनाई गई लेकिन उसे आज तक शुरू नहीं किया गया है । पीने के पानी की समस्या जहां पूरे वार्डों में है ऐसे में टंकी के माध्यम से सप्लाई न करना अधिकारियों की मंशा पर सवालिया निशान खड़ा करता है । एसडीएम शिवांगी बघेल को आवेदन देते हुएपार्षदों ने कहा कि आपके माध्यम से यह मांग करते हैं कि शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर ठोस रणनीति बनाया जाए । वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 5 में नियमित रूप से प्रदाय हो ताकि जनता को परेशान ना होना पड़े । जल आवर्धन की पाइप लाइन गेट के इस पार 5 वार्ड में रेल्वें क्रासिंग में साल भर से पाईप लाईन टूटी हुई हैं, नगरपालिका अधिकारीगण अगर इसे तुरंत सुधार दे तो पर्याप्त पानी जलावर्धन योजना के माध्यम से वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 में मिल सकता है । अभी दो से तीन दिनों के अंतराल में कुल 10-10 मिनट के लिए पेयजल सप्लाई किया जा रहा है जिसका भी कोई समम निश्चित नहीं है । पार्षद नेहा दुआ , पार्षदलक्ष्मी यादव , पार्षद प्रतिनिधि अरुण पाडे , भाजपा नेता रविंद्र दुआ उपस्थित थे ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







