केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा
विदिशा। जिले के ग्राम संकलखेड़ा कला में मंगलवार को राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार के निर्देश पर महिला पटवारी पारूल भार्गव ने राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला मौजूद रहा और पूरे मामले की निगरानी की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम संकलखेड़ा कला में शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत राजस्व विभाग को मिली थी। शिकायत के बाद तहसीलदार द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद कब्जा हटाने के निर्देश जारी किए गए।
मंगलवार को महिला पटवारी पारूल भार्गव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और सीमांकन के बाद शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। प्रशासन ने संबंधित लोगों को समझाइश देते हुए भूमि खाली कराई। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







