मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को लाड़ली बहनों को मई माह की राशि सिंगल क्लिक से जारी करेंगे

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जिले की 271319 लाडली बहनों के खातों में 40 करोड़ रुपये अंतरित की जाएगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में माह मई 2026 की आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित करेंगे। इस अवसर पर विदिशा जिले की 2 लाख 71 हजार 319 लाडली बहनों के खातों में लगभग 40 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिले की पात्र महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ उनके परिवारों को भी आर्थिक मजबूती मिल रही है।
जिले के विभिन्न जनपद एवं नगरीय निकायों की लाभार्थी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इनमें जनपद पंचायत बासौदा की 40,483, ग्यारसपुर की 24,298, कुरवाई की 27,305, लटेरी की 25,547, नटेरन की 33,159, सिरोंज की 36,572 तथा विदिशा की 29,330 महिलाएं शामिल हैं। वहीं नगरीय निकायों में नगरपालिका गंजबासौदा की 11,949, नगरपालिका सिरोंज की 8,747, नगरपालिका विदिशा की 25,578, नगर परिषद कुरवाई की 2,988, नगर परिषद लटेरी की 3,335 तथा नगर परिषद शमशाबाद की 2,028 महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की जाएगी।राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों एवं पंचायत मुख्यालयों पर दिखाया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लाडली बहनें कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुनेंगी। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई