राया में बाजार से घर जाते समय युवक से नामजदों ने की मारपीट दो माह पूर्व हुए साम्प्रदायिक झगड़े में राजीनामा को लेकर बना रहे दबाव

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव फजियतपुर की नगरिया में रविवार की साय बाजार से घर जाते समय एक युवक की नामजदों ने मारपीट कर दी। जिसकी तहरीर पीड़ित ने थाना राया में दी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच गयी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगो पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार फजियत पुर की नगरिया निवासी अरुण पुत्र विजय कुमार राया से गांव जा रहा था। आरोप हैँ। रास्ते मै अरमान राजू ने उसके साथ एकराय होकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बताते चले दो माह पूर्व गांव फजियत पुर की नगरिया में दो पक्षों के बीच हुए साम्प्रदायिक झगड़े में दोनों पक्षो से लोग घायल हो गये थे। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को जेल भी भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि उस मामले में आरोपी राजीनामा करने के लिये आये दिन दबाव बना रहे है तथा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया रविवार देर रात्रि को डायल 112 के माध्यम से गांव में झगड़े की सूचना मिली थी सूचना पर मय टीम के गांव पहुंच कर मामले को शांत कराया पीड़ित की तहरीर पर 5 नामजद 1 अज्ञात के खिलाफ मुक़ददमा दर्ज किया गया हैँ जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

फोटो नंबर 1
फोटो परिचय राया में मारपीट की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड।
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत