ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उपलाई द्वारा जल संवाद का आयोजन किया गया

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक
जावरा
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया ।
अतिथि परिचय विकास खंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने करवाया साथ ही ग्राम का परिचय अरुण जी नायमा द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री पद्मश्री श्री मोहन नागर द्वारा सहभागिता की उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि तालाब गहरिकरण का उद्देश्य समाज को जल संरक्षण का संदेश देना हे ,तालाब न केवल वर्षाजल का संरक्षण करते हैं अपितु भूमिगत जल में वृद्धि भी करते हैं।
हम सब जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़कर अपने-अपने नगर-ग्राम की प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित करना हे साथ ही भूमि संपदा,वन संपदा, जल संपदा, जैव विविधता को बचाते हुए समाज को अपने आने वाले भविष्य के बारे में भी सोचना हे।
प्राचीन तालाब हमारी धरोहर है तालाब न केवल वर्षाजल का संरक्षण करते हैं अपितु भूमिगत जल में वृद्धि करने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं । समय-समय इनकी देखरेख व गहरीकरण में स्थानीय समाज का बड़ा योगदान है ।
आइये हम सब जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़कर अपने-अपने नगर-ग्राम की प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित करें ।
कार्यक्रम में संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजय वर्गीय,,नवांकुर संस्था के श्री शिवेंद्र माथुर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शंभु लाल जी चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश जी शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में अध्यक्षता रामरतन जी नायमा (वकिल)साहब ने की।
मोडी राम जीअटोलिया, सरपंच सुमेर सिंह सोलंकी , पंचायत सचिव विश्वराज सिंह राठौर, सहायक सचिव नारायण ठन्ना, पटवारी सुनिल देवड़ा,सूरजपाल सिंह सोलंकी,
भंवर लाल जी मेहता
शांतिलाल जी अटोलिया,भवर लाल जी सोमत्रा, रामेश्वर जी धनोरा कमलेश जी मेहता, बलराम अटोलिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उपलाई अध्यक्ष महेश धाकड़, उपाध्यक्ष रविराज सिह सोलंकी, सचिव महेश मेहता,कोषाध्यक्ष बबलु मेहता, स.सचिव अर्जुन अलोलिया,सदस्य प्रभुलाल बोड़ाना,हरिराम परमार,चंपालालजी,राठौड़
दुलिचन्द,राठौड़,लक्ष्मीनारायण मेहता, कपिल बामता, अशोक चौधरी, ,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुनील ज़मडा ने किया एवं आभार भरत जी मेहता ने माना।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत