दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/खड़गवां
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खड़गवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा की खेती करने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 नग छोटे-बड़े गांजा के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सर्वजीत पिता बीर सिंह (55 वर्ष), निवासी ग्राम मंगोरा (अकला मोहपारा), थाना खड़गवां, जिला एमसीबी के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
बताया गया कि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुषेन्द्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना खड़गवां पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही थी।
दिनांक 08 मई 2026 को सुशासन तिहार के दौरान पेट्रोलिंग करते समय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मंगोरा में एक व्यक्ति अपने घर के पास स्थित बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना पर थाना खड़गवां पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां बाड़ी में लगाए गए 36 नग छोटे-बड़े गांजा के पौधे बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके पर ही गांजा के पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खड़गवां सुनील तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक सुरेश गोंड, विश्वनाथ सिंह, आरक्षक शाहिद परवेज, विनय तिवारी, महिला आरक्षक पुष्पा सिंह, सैनिक विनय श्याम सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







