7 वी राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियन शिप में हल्क फिटनेस ने फिर एक बार बेहतर प्रदर्शन से हासिल किया 11 स्वर्ण पदक और 5 रजत पदक लगातार उपलब्धि हासिल से हल्क फिटनेस क्लब ने देश और प्रदेश को किया गौरवान्वित

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

जांजगीर-चांपा // जांजगीर-चांपा जिले के लिए यह वास्तव में अत्यंत खुशी और गौरव की बात है।मिली जानकारी अनुसार हल्क फिटनेस ने फिर अपने नाम किया 17 पदक जिनमें 11 स्वर्ण पदक और 5 रजत पदक शामिल हैं। हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य द्वारा एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया गया। बताया जा रहा है 7 वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट रॉ एंड इक्विप्ड चैंपियनशिप 2026 पुरुष और महिला 09-05-26 से 10-05-26 मालखरौदा जिला सक्ती में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था
शामिल हुए हल्क फिटनेस क्लब के दमदार प्लेयर
प्रतियोगिता में शामिल होकर लिफ्टर समीर शुक्ला ने 75 किलो सीनियर इक्विपड कैटेगरी में 3 गोल्ड और ek स्ट्रांगमन ट्रॉफी अपने नाम किया।
इसी तरह लिफ्टर शानू कुमार ने 67.5 किलो सीनियर कैटेगरी में 2 गोल्ड, व 1 सिल्वर तथा 1 स्ट्रांगमन ट्रॉफी हासिल किया। लिफ्टर रविंद्र पटेल ने 67.5 किलो जूनियर कैटेगरी में 2 गोल्ड, 1 बरोन्ज तथा 2 स्ट्रांगमन ट्रॉफी बाजी मारी।लिफ्टर समीर कुमार कुमार ने 67.5 किलो जूनियर कैटेगरी में 3 सिल्वर हासिल किया।लिफ्टर अमित कुमार ने 75.5किलो सिनियर कैटेगरी में 3 गोल्ड मैडल जीता।लिफ्टर यश कंसारी ने 82.5 किलो कैटेगरी में 1 गोल्ड तथा 1 सिल्वर अपने नाम किया। इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य और जांजगीर चांपा जिला का नाम रोशन किया है और अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग कॉम्पीटिशन के लिए उनका चयन भी हुआ है।आपको बता दें हल्क फिटनेस क्लब के छात्र द्वारा हाल ही मे श्रीलंका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप मुक़ाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने रिकॉर्ड 5 मेडल जीत कर भारतवर्ष में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया साथ ही विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों के जीत कर आने पर
शानू रॉय और सूर्यभान कुमार
को छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ने सम्मानित किया।
अभी तक जिला के बेस्ट फिटनेस सेंटर हल्क फिटनेस क्लब के कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य मैंस एवं विमेंस मॉडलिंग, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, फिटनेस मॉडलिंग, बॉडीबिल्डिंग जैसे अन्य कई प्रतिस्पर्धाओं में निरंतर अपने कदम आगे बढ़ाते जा रहे हैं तथा अपने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। कोच ने जानकारी में बताया गया है कि आगे भी हल्क फिटनेस क्लब परिवार आगे ऐसे कई नए प्रतिभागियों को तैयार करने में निरंतर कार्यशील हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत