जांजगीर-चांपा में बिर्रा करही गोलीकांड का 16 दिन बाद भी आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

जांजगीर-चांपा // जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गोलीकांड व हत्या मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने अब रायपुर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस पर उपमुख्यमंत्री ने मामले में जल्द कार्रवाई और बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश देने की बात सामने आई है वहीं इससे पूर्व पीड़ित परिवार ने जांजगीर में जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप तथा विधायक बालेश्वर साहू से भी मुलाकात कर चुके है। वहीं इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा बिलासपुर में आईजी से मिलकर भी कार्रवाई की मांग की गई थी।गौरतलब है कि 23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात करही में गोलीकांड की वारदात हुई थी, जिसमें बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के 16 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में गहरा आक्रोश बढ़ता जा रहा है।पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए 35 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम गठित की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता मिली है यह अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है इधर, बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस ने 18 मई को एसपी कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment