केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा
गंजबासौदा। विधायक हरि सिंह रघुवंशी के अथक प्रयासों से गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र को सड़कों की बड़ी सौगात मिली है। जिसमें पौने 18 करोड़ रुपए की लागत से दर्जनों गांव की सड़कों का निर्माण होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी के अथक प्रयासों से लंबित मांग पूरी की गई है। जिसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। सीहोर के भेरूंडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए 17 करोड़ 68 लाख 52 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक हरि सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में गंजबासौदा एवं ग्यारसपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे।
इन सड़कों का होगा निर्माण
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख सड़कें इस प्रकार हैं—
हैदरगढ़-बेगमगंज रोड से चक्क धामनोद तक 3.600 किलोमीटर सड़क, लागत 2 करोड़ 54 लाख रुपए।
बरवाई से वनदेवी एवं हरिनगर तक 2.700 किलोमीटर सड़क, लागत 1 करोड़ 63 लाख रुपए।
खिरिया जागीर टपरियों से खैहरयाई तक 1.600 किलोमीटर सड़क, लागत 98 लाख रुपए।
दैयरपुर रोड से सेमरा इस्तमुराहर तक 650 मीटर सड़क, लागत 49 लाख रुपए।
मानोरा से धुरेरा तक 3.500 किलोमीटर सड़क, लागत 2 करोड़ 42 लाख रुपए।
मानोरा से चक्क मानोरा तक 2.500 किलोमीटर सड़क, लागत 1 करोड़ 54 लाख रुपए।
नेगमा पिपारिया रोड से कथरी तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क, लागत 2 करोड़ 37 लाख 45 हजार रुपए।
बागरोद-सागर हाईवे रोड से चक्क बागरोद तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क, लागत 54 लाख 94 हजार रुपए।
महागौर से कानीखेड़ी टपरा तक 2.700 किलोमीटर सड़क, लागत 2 करोड़ 20 लाख 79 हजार रुपए।
त्यौदा-बासौदा रोड से नया टपरा तक 590 मीटर सड़क, लागत 39 लाख 19 हजार रुपए।
अजीजपुर भडेरू से हरिजन बस्ती तक 520 मीटर सड़क, लागत 31 लाख 78 हजार रुपए।
सैरवासा कांकलखेड़ी रोड से खिरका बस्ती तक 520 मीटर सड़क, लागत 47 लाख 93 हजार रुपए।
कंजना धानक बस्ती से कंजना टपरा तक 540 मीटर सड़क, लागत 36 लाख 28 हजार रुपए।
गुदावल से हरिजन बस्ती तक 1.200 किलोमीटर सड़क, लागत 80 लाख 78 हजार रुपए।
इन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।
कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







