धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चर्च वाली गली बरेठ रोड स्थित सेवाकेंद्र द्वारा मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां सुखी परिवार की आधारशिला विषय को स्पष्ट करते हुए मातृ दिवस के अवसर पर अपने वक्तव्य में रेखा दीदी ने मां की महिमा करते हुए कहा कि वह जन्मदात्री ही नहीं है परन्तु एक श्रेष्ठ जीवन की निर्माता भी है। इसका आधार है स्वयं मां का जीवन। जितना वह स्वयं के जीवन में मूल्यों को समाहित करती है उतना ही मूल्यवान उसकी रचना भी होती है। आध्यात्मिकता मां के व्यक्तित्व को संपूर्णता प्रदान करता है। दीदी ने चार प्रकार की मां को परिभाषित करते हुए कहा की पहली मां परमात्मा, दूसरी मां लौकिक मां जिसने हमें जन्म दिया, तीसरी मां ब्रह्मा, चौथी मां ड्रामा, जब हम तीनों मां की नहीं मानते हैं तो ड्रामा रुपी समय हमें सीखाता है। मातृत्व दिवस एक दिन का नहीं बल्कि प्रत्येक दिन का होना चाहिए हमें अपनी मां के साथ हर मां का सदा सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने अपने भावनात्मक वक्तव्य में कहा कि भारतवर्ष में कौन सा ऐसा दिन है जो मां के बिना है। पाश्चात्य सभ्यता का यह भी एक प्रभाव है कि अनेक दिवसों के साथ मातृ दिवस का भी एक दिन बनाया है। वृद्ध आश्रम में मां को छोड़ देने वाले बच्चे भी एक दिन के लिए मातृ दिवस मना रहे हैं। सृजनकर्ता मां, जो पूजनीय है, वंदनीय है वह तो सदा ही है। मां की दुआओं का आशीर्वाद सबसे अनमोल होता है। कहते भी हैं मां की ममता का कोई मोल नहीं होता उसके प्यार का कोई तोल नहीं होता सारी दुनिया मिल जाए फिर भी कम है मां जैसा कोई अनमोल नहीं होता। मां का हमें कभी दिल नहीं दुखाना चाहिए अगर उनकी आंखों में आसूं है तो हमारा जीवन व्यर्थ है। बहन शोभा त्रिपाठी ने मां के प्यार में निःस्वार्थ भावना की बात करते हुए कहा कि सकारात्मकता तथा निमित्त भाव मां को स्वयं भी सशक्त बनाता है तथा रचना अर्थात बच्चों पर भी उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे श्रेष्ठ परिवार का निर्माण होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को श्रेष्ठ विचार का कार्ड तथा प्रसाद वितरित किया गया। कृतिका ठाकुर ने गीतों के माध्यम से ममतामई माहोल बना दिया, पुष्प गुच्छ से स्वागत नन्दनी बहन ने किया। अधिक संख्या में माताओं बहनों ने कार्यक्रम का लाभ लिया
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







