भाजपा सरकार देश व प्रदेश में केवल लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है समाज को गर्त की ओर ले जा रही है: तनुज

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी। छाया चौराहा स्थित जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न सांसद तनुज पुनिया एवं पूर्व सांसद पीएल पुनिया रहे उपस्थित बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने संगठन की गति और मजबूती पर प्रकाश डालते हुये कहा कि, कांग्रेस का संगठन जिले में पूरी तरीके से तैयार और मजबूत है। यह संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत ब्लाक स्तर से बूथ स्तर तक गठित है।बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने केरलम् और तमिलनाडु की जीत की बधाई देते हुये कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागणों का मुह मीठा कराते हुये यह बताया कि, केरलम् और तमिलनाडु में संगठन पूरी तरीके से तैयार और मजबूत था। वहां के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुये कार्यकर्ताओं ने सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से लड़ी और उनको शिकस्त देते हुये केरलम् में प्रचण्ड बहुमत से विजयी हुये और तमिलनाडु में समर्थन देकर सरकार बनायी। श्री पुनिया ने कहा कि, भाजपा सरकार देश वा प्रदेश में केवल और केवल लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं। गुमराही मे किसी न किसी झूठे मुद्दे पर वह आये दिन समाज को गर्त की ओर ले जा रही है। महिला आरक्षण की जो बात कर रहे हैं, उस पर 2022 विधानसभा के चुनाव में श्रीमती प्रियंका गाधी ने 40 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में केवल महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं को विधानसभा चुनाव लड़ाने का कार्य किया था साथ ही सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि पूरे देश में महिला आरक्षण 33 प्रतिशत कांग्रेस ने सदन में पूर्ण बहुमत के साथ इस कानून को पास करा दिया था।इस अवसर पर पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि, बाराबंकी के संगठन पर मुझे पूर्णं विश्वास है कि कांग्रेस का संगठन हमेशा ईमानदारी वा संघर्ष के साथ संगठन के प्रति संघर्ष किया है। जिसका परिणाम पूर्व लोकसभा में दिखाई दिया कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुये कार्य किया जिसका और तनुज पुनिया का भारी मतों से जिताकर लोकसभा में पहुंचाने का कार्य किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत