महाराणा प्रताप की हुंकार से गूंजा नरहौली, शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब 9 मई को सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार, क्षत्रिय समाज ने उठाई मांग

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। वीर शिरोमणि और हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को ग्राम नरहौली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और केसरिया ध्वजों के साथ निकली इस यात्रा में क्षत्रिय समाज सहित सर्वसमाज का जोश देखने लायक था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोनू ठाकुर ने महाराणा प्रताप के शौर्य को नमन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से 9 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की पुरजोर मांग की।
शोभायात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सोनू ठाकुर ने ओजस्वी वाणी में कहा महाराणा प्रताप की जब-जब तलवार उठी तो दुश्मन की टोली डोल गई। इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य रूप से मथुरा- वृंदावन के महापौर विनोद अग्रवाल भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मुकेश सिकरवार शामिल हुए। अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल युवा महाराणा प्रताप के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रधान जितेंद्र राणा सुनील ठाकुर पीयूष धनगर विजय राजपूत टीटू राघव सेक्टर संयोजक मनीष ठाकुर तेजवीर पार्षद प्रवीण ठाकुर करण ठाकुर नरेश ठाकुर मुरली ठाकुर रमेश डीएन गौतम काकू ठाकुर जीतू आकाश गज्जू बंटी पहलवान जगबीर जयवीर दिनेश राजू मदनी मदन सिंह महेंद्रए बॉबी गुड्डू तेज ठाकुर सोनू भूरा पवन अशोक योगेश लक्ष्मण कन्नू कुमार सेन विनोद प्रीतम बृजवासी प्रेमपाल टीकम सुनील और श्याम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई