दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर विकासखंड के अंतर्गत 7 मई 2026 गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के कार्य में तहसील पिछोर में 462 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में से दो एचएलबी का कार्य सबसे पहले पूर्ण करने वाले दोनों प्रगणकों एवं उनके पर्यवेक्षकों को तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी पिछोर जिला शिवपुरी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पिछोर के हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्र. 55 पड़ोरा प्रगणक प्रवीण कुमार माहोर , पर्यवेक्षक सुशील कुमार शर्मा एवं हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्र.398 नयागांव गजोरा प्रगणक वैशाली शर्मा, पर्यवेक्षक नीरज शर्मा और तहसील कार्यालय पिछोर में चार्ज जनगणना अधिकारी व तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर एवं चार्ज सहायक जनगणना अधिकारी व नायब तहसीलदार शुभम गर्ग द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र एवं पुष्पहार द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर तहसील पिछोर के फील्ड ट्रेनर हरिदास त्रिपाठी, विकास भार्गव, ब्रजमोहन चौबे, सुनील कुमार शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप दुबे उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







