विदिशा पुलिस का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार थाना देहात बासौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

12 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार, कुल ₹2.50 लाख का मशरूका जप्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई।आरोपी अतुल पाठक पिता माधव प्रसाद पाठक उम्र 30 वर्ष निवासी गली नं. 03 राजेन्द्र नगर गंजबासौदा जिला विदिशा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.02 किलोग्राम गांजा कीमती करीब ₹90,000/- जप्त किया गया।आरोपी अमित अहिरवार पिता थानसिंह अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी थाना गुलाबगंज जिला विदिशा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.01 किलोग्राम गांजा कीमती ₹90,000/- एवं एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP40-ZG-5463 कीमती ₹70,000/- जप्त की गई।दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा कुल 12.03 किलोग्राम गांजा कीमती ₹1,80,000/- एवं मोटरसाइकिल कीमती ₹70,000/- सहित कुल ₹2,50,000/- का मशरूका जप्त किया गया।सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज दुबे, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिव्यक्रांति भार्गव, आरक्षक रामनिवास मीना, आरक्षक ऋषभ श्रीवास्तव, आरक्षक राहुल झा, आरक्षक प्रकाश अम्लियार, सैनिक राहुल राजौरिया एवं साइबर शाखा विदिशा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत