भाजपा की जीत और केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर यशवंतरी देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन

SHARE:

हरीश कुमार पांडे/जिला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर के यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी को मिली जीत की खुशी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और बाद में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया। नेताओं ने कहा कि विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, नगर पालिका परिषद पीलीभीत चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी, आईटी सेल और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और भाजपा की जीत की खुशी मनाई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment