डबल एनकाउंटरः मथुरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर 30 लाख की डकैती में शामिल थे दोनों बदमाश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

कुख्यात बाबरिया गिरोह के सदस्य हैं मारे गये दोनों बदमाश
बदमाशों ने 23 अप्रैल की रात कारोबारी के घर डाली थी डकैती
पुलिस की 17 टीमें लगातार कर रहीं थी बदमाशों का पीछा
मथुरा। गुरुवार की सुबह मथुरा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ठेर हो गये। दोनों बदमाश 23 अप्रैल की रात को टैंटीगांव में कारोबारी के यहां पडी 30 लाख रुपये की डकैती में शामिल थे। डकैती की घटना के बाद स्थानीय विधायक राजेश चौधरी, डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना किया था। एसएसपी ने बताया कि व्यापारी के घर वारदात देने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हुए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इस कार्रवाई के दौरान दो सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे तोड गये थे और डीवीआर को निकाल ले गये थे। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने बदमाशों की तलाश में पुलिस की 17 टीमें का गठन किया था। पुलिस टीम लगातार बदमाशों की टोह लेने में लगी हुई थीं। गुरुवार की सुबह पुलिस टीम के साथ बमदाशों की मुठभेड़ सुरीर क्षेत्र में ही हुई, इसी क्षेत्र में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था। मुठभेड़ में मारे गये दोनों बदमाशों का संबंध कुख्यात बावरिया गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और स्वाट टीम का एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, मारे गए दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर रहा है। धर्मवीर उर्फ लंबू, जो राजस्थान के भरतपुर का निवासी था, पर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई थानों में करीब 16 मामले दर्ज थे, जिनमें कई में वह वांछित चल रहा था। राजेंद्र उर्फ पप्पू, जो अलवर का रहने वाला था, उसके खिलाफ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के थानों में डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 11 मामले दर्ज थे।
फोटो परिचय जिला चिकित्सालय पर मौजूद एसएसपी श्लोक कुमार, जहां घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए लाया गया था।
फोटो परिचय गुरूवार की सुबह बदमाशों के साथ हुई मुठभेड के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment