व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को कैट जबलपुर द्वारा आभार प्रकट किया गया

SHARE:

(उदय ठक्कर मुंबई) कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के श्री उदय सुरेश भाई ठक्कर ने बताया जबलपुर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी के जबलपुर अल्प प्रवास के दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन हेतु कैट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनसे भेंट कर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर कैट के संरक्षक संदेश जैन, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी, कैट जबलपुर संरक्षक राजा सराफ सहित अन्य व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व्यापारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने पर उनका अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री जी को एक पत्र भी सौंपा गया, जिसमें व्यापारी हितों से जुड़े विषयों एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रभावी संचालन को लेकर सुझाव दिए गए। व्यापारिक संगठनों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बोर्ड प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक मजबूत संवाद एवं समाधान का मंच सिद्ध होगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment