राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के मार्गदर्शन नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति बांसा कलां, एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सागोनी कलां के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सागोनी कलां में सुनार नदी के शिव मंदिर घाट पर जल स्रोत पूजन, वृक्ष पूजन, जल संवाद चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान जन अभियान परिषद पथरिया के विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कभी इन नदियों और तालाबों का जल उपयोग में आता था,लेकिन आज ये उपेक्षित हो रहे हैं, जिन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता दिलीप कुमार पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है, यदि आज हम जल का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। हमें मिलकर जल स्रोतों को बचाने और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल ने इस अवसर पर कहा प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य होना चाहिए कि हमारी इन प्राचीन जल संरचनाओं का संवर्धन हो ताकि हम अपनी आने वाली पीढियों को इन्हें सौंप सके बदलते समय के साथ हम इन प्राचीन जल संरचनाओं को कूड़ेदान के रूप में प्रयोग कर रहे हैं एक समय ऐसा था जब हम इनके पानी को पीने का काम करते थे गांव की पहचान प्रसिद्ध शिव मंदिर से है और इस प्राचीन सुनार नदी घाट से है यदि हमने अपने जीवन काल में इस घाट का संरक्षण कर लिया तो हमारे आने वाली पीढियां को यह वरदान साबित होंगे। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष शालकराम पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब अपने प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु आगे आकर कार्य करेंगे ।
इस दौरान प्रमुख रूप विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय, कार्यक्रम समन्वयक बसंत पटेल, अध्यक्ष यशवंत सिंह, हरिशंकर शुक्ला, गिरधारी पटेल, ऋषि कुमार पटेल, परामर्शदाता दिलीप कुमार पटेल, राधेश्याम पटेल, जगदीश अठ्या, विनेश रजक, रामदास रैकवार, ऋषि कुमार पटेल, केशवराम पटेल, सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







