खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित दिनशॉ आइस क्रीम एजेंसी का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित दिनशॉ ब्रांड मावा कुल्फी आइसक्रीम एवं वैनिला आइसक्रीम के लिए गए नमूने, गुणवत्ता परीक्षण के लिए परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें
                                          
  दमोह – खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर स्थित दिनशॉ आइस क्रीम एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। दमोह शहर में घंटाघर के पास, मांगज स्कूल के सामने स्थित इमलीवाला एजेंसी का निरीक्षण किया गया। उक्त इमलीवाला एजेंसी के पास दिनशॉ ब्रांड के आइस क्रीम एवं फ्रोजन डेजर्ट की होलसेल एजेंसी है। मौके पर परिसर में संग्रहित दिनशॉ ब्रांड मावा कुल्फी आइसक्रीम एवं दिनशॉ ब्रांड वैनिला आइसक्रीम के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment