केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, भोपाल तथा प्रभारी अपर मुख्य सचिव इंदौर संभाग, श्री अनुपम राजन की अध्यक्षता में आज 07 मई 2026 को धार जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले से संभागायुक्त डॉ सुदाम खाड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में इंदौर संभाग के समस्त कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों उपस्थित रहे ।
समीक्षा बैठक में गेहूँ उपार्जन की प्रगति पर चर्चा करते हुए श्री राजन ने कहा कि उपार्जन की अंतिम तिथि 23 मई समीप है, इसलिए अगले दो सप्ताहों में केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ना तय है। इसे देखते हुए उन्होंने समस्त कलेक्टर्स को उपार्जन केंद्रों पर तोल कांटों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त लेबर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जिले में विशेष मोबाइल टीमों के गठन के निर्देश दिए, जो नियमित रूप से केंद्रों का भ्रमण कर समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान करेंगी। साथ ही, केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, ठंडे पानी, बैठने की व्यवस्था और आवश्यकतानुसार जनरेटर का प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।
अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। बैठक में श्री राजन ने निर्देशित किया कि उपार्जित गेहूँ का किसानों को भुगतान निर्धारित समय सीमा में किया जाए और भंडारण हेतु पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को ‘प्रो-एक्टिव’ होकर कार्य करने की हिदायत दी ताकि शासन की योजनाओं का लाभ किसानों और आम जनता को बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके। किसानों से समन्वय स्थापित करे।
बैठक के दौरान श्री राजन ने ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की स्थिति के संबंध में निर्देश दिए कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित निवारण सुनि श्चित करें। किसी को भी पेयजल संबंधी समस्या ना हो सुनिश्चित करे। निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। आने वाले 2 माह विशेष तौर पर इस हेतु प्रयास करे। जल प्रदाय व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु समय पर ‘जलकर’ का कलेक्शन करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ उसकी शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







