सुशासन तिहार शिविर में कौशिल्या साहू को आवेदन करते ही मिला आयुष्मान कार्ड

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। राज्य शासन के मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार शिविर हितग्राहियों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा में 6 मई को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में एक सुखद तस्वीर सामने आई जहां ग्राम की निवासी कौशिल्या साहू को उनके आवेदन पर तत्काल आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। शिविर में अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को लेकर पहुंची कौशिल्या साहू ने जैसे ही आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया, प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाते हुए मौके पर ही उनके नाम से कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें कार्ड सौंप दिया गया। हाथों-हाथ आयुष्मान कार्ड मिलने पर कौशिल्या साहू के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से अब सरकार खुद चलकर ग्रामीणों के द्वार तक पहुंच रही है। त्वरित न्याय और सुविधा मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्ड उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी लेकर आया है। प्रशासन की इस संवेदनशीलता और शिविरों के माध्यम से मिल रहे त्वरित समाधान की ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment