नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर
माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 09 मई. 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल कियान्वयन हेतु आमजन में प्रचार-प्रसार किये जाने के संबंध में दिनांक 06.05.2026 को जिला न्यायालय परिसर से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर श्रीमान कपिल मेहता साहब द्वारा जागरूकता रथ एवं बाईक रैली को हरी इण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
उक्त आयोजित रैली न्यायालय परिसर, श्योपुर से प्रारंभ होकर गुलम्बर, नगर पालिका से विभिन्न सार्वजनिक मार्गों से होती हुई यातायात पुलिस थाने पर समाप्त की गई। बाईक रैली में यातायात विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, पैरालीगल वालेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसेल्स एवं ग्रामीण स्वालंबन समिति, श्योपुर द्वारा सहभागिता की गई।
उक्त कार्यक्रम में जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त माननीय न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर, सचिव, जिला अभिभाषक संघ, श्ययोपुर विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण, यातायात विभाग, पुलिस विभाग के कर्मी, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं लीगल एड डिफेंस काउंसेल्स, नगरपालिका के कर्मचारीगण व पैनल अधिवक्ता एवं ग्रामीण स्वालंबन समिति, श्योपुर के जनसाथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







