नौशाद अहमद कुरेशी
दैनिक केसरी हिंदुस्तान
श्योपुर, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रथम चरण के तहत किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा श्योपुर तहसील के ग्राम ज्वालापुर में फील्ड विजिट कर जनगणना कार्य का जायजा लिया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री विक्रम जाट, जनगणना सुपरवाईजर श्री राजेन्द्र कुशवाह एवं प्रगणक श्री गोविन्द गौड तथा श्रीमती शमशाद जहां उपस्थित रहें।
सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद ने फील्ड विजिट के दौरान प्रगणकों द्वारा मकानों के सूचीकरण तथा मकानों की गणना प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही जनगणना एप पर भरी जा रही जानकारी की प्रक्रिया भी देखी। पर्यवेक्षक श्री राजेन्द्र कुशवाह ने बताया कि ग्राम ज्वालापुर में दो एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) है। एक एचएलबी में 40 प्रतिशत तथा दूसरी एचएलबी में 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







