संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। समस्त आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 09.05.2026 शनिवार को सुबह 08 बजे से सायं 06 बजे तक बेड़ियां डाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक अपडेट आदि आसानी से करवा सकते हैं। यह सुविधा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। अभियान के दौरान संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शीघ्र एवं सुगम सेवा प्रदान की जा सके। नागरिकों से अनुरोध है कि दिनांक 09/05/2026 के आधार नामांकन एवं अपडेशन के विशेष अभियान हेतु दिनांक 07/05/2026 एवं 08/05/2026 को डाकघर में टोकन प्रदान किए जायेंगे वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने आधार से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं।
अतः समस्त नागरिकों से अपील है कि वे दिनांक 09 मई 2026 (शनिवार) को सुबह 08 बजे से शाम 06 बजे तक डाकघर में पहुंचकर इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







