मुख्यमंत्री से विधायक अनिल जैन की महत्वपूर्ण मुलाकात: निवाड़ी जिला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी

निवाड़ी। क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात न केवल औपचारिक रही, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर गहन और सकारात्मक चर्चा का केंद्र भी बनी।
मुलाकात के दौरान विधायक अनिल जैन ने विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत को विस्तार से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए अधूरी पड़ी विकास योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।
विधायक जैन ने निवाड़ी जिला मुख्यालय में नव निर्मित संयुक्त कलेक्टर कार्यालय, जिला चिकित्सालय सहित अन्य शासकीय भवनों के लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण भी दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से क्षेत्र को नई विकास सौगातें मिलेंगी और लंबित कार्यों को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के संतुलित और सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विधायक अनिल जैन ने कहा कि यह मुलाकात निवाड़ी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई