सहेली में समझौते के नाम पर खूनी खेल: मां की मौत, पुलिस ने 7 दिन तक नहीं लिए बयान

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक

8 नामजद समेत अन्य आरोपी फरार, परिजनों का आरोप: पुलिस ने जानबूझकर बचाया
_केसला, नर्मदापुरम।_ थाना केसला के ग्राम सहेली में पारिवारिक समझौते के दौरान हुए हमले में घायल रामरती बाई लांजीवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दयाल अस्पताल में 7 दिन भर्ती रहने के बावजूद पुलिस ने उनका बयान तक दर्ज नहीं किया।
26 अप्रैल को हुआ था हमला
फरियादी राजेश लांजीवार ने रिपोर्ट में बताया कि ससुर पदमसिंह नागवंशी, सास जानकी, साले योगेंद्र, नरेंद्र, पत्नी सीमा और सूरज पठारिया जीप से घर आए थे। बातचीत के दौरान ही गालीगलौज कर योगेंद्र, नरेंद्र, सीमा और पदमसिंह ने राजेश और मां रामरती बाई पर डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी रघुनाथ बारसे को भी सूरज पठारिया ने पीटा। धमकी दी कि इटारसी आए तो जान से मार देंगे।
परिजनों का आरोप: 8 और लोग थे शामिल
पीड़ित परिवार का कहना है कि हमले के वक्त सचिन पठारिया, गुलाब सिंह पठारिया, नारायण सिंह पठारिया, छोटेलाल पठारिया, कन्हैयालाल पठारिया, मन्नूलाल बान, पिंकी गयारसे और वाहिद खान समेत अन्य असामाजिक तत्व भी मौके पर मौजूद थे। सभी आरोपी इटारसी के निवासी हैं। परिजनों का आरोप है कि यदि मृतिका रामरती बाई के जीवित रहते बयान हो जाते तो इन सभी के नाम एफआईआर में दर्ज हो जाते, लेकिन पुलिस ने जानबूझकर इन्हें बचाया।
FIR दर्ज, फिर भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 बी, 115(2), 351(3), 3(5) में केस दर्ज किया। राजेश के सिर में, मां रामरती के सिर व दोनों पैरों में और रघुनाथ के सिर में गंभीर चोट आई थी।
बिना बयान मौत, आरोपी बेखौफ
परिजनों का कहना है कि 7 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रामरती बाई की मौत हो गई, पर पुलिस बयान लेने नहीं पहुंची। घटना के 7 दिन बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
परिजनों की चेतावनी
पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सभी नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और मामले में धारा बढ़ाने की मांग की है। न्याय न मिलने पर एसपी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment