जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ जन्मे चार बच्चे दो लड़के, दो लड़कियों का हुआ जन्म, एसएनसीयू में निगरानी जारी

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

श्योपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को अलसुबह करीब 4 बजे एक महिला ने एक साथ चार बच्चो को जन्म दिया है जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल है। जिले की वीरपुर तहसील की भैरूपुरा गांव निवासी पूजा सुमन को रविवार की शाम को भर्ती कराया गया था, जिसे पेट दर्द की शिकायत के बाद ऑर्जवेशन में रखा गया था, जहां नॉर्मल डिलेवरी में महिला ने चारो बच्चो को जन्म दिया, जन्म के बाद सभी नवजातो की स्थिति थोड़ी आसामन्य है जिन्हें एसएनसीयू में डॉक्टरो की विशेष निगरानी में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार जयपुर में मजदूरी करने वाले हुकम सुमन अपनी पत्नि पूजा के साथ जयपुर से करीब 15 दिन पहले गांव भैरूपुरा आया था, जहां से वह कुछ दिनो में वापस लौटने वाला था, लेकिन अचानक रविवार को

उसकी पत्नि पूजा के दर्द उठा और उसे जिला अस्पताल ले आया, जहां सोमवार की अलसुबह पूजा ने चार बच्चो को एक साथ करीब एक घंटे में जन्म दिया हैं। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने इस कार्य को पूरी सावधानी से सम्पन्न किया। गर्भावस्था के सातवें महीने में डिलीवरी होने के कारण चारों नवजातों का वजन सामान्य से कम है। शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार, प्रत्येक बच्चे का वजन लगभग एक किलोग्राम है। नाजुक

स्थिति को देखते हुए सभी बच्चो को एसएनसीयू में रखा गया है, जहां बच्चो की स्थिति पर नजर रखी जा रही है तो वहीं मां पूजा सुमन की हालत भी स्थिर है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, एक साथ चार बच्चों का जन्म होना एक दुर्लभ घटना है। ऐसे मामलों में नवजातों को विशेष चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है। डॉक्टरों की टीम चारों बच्चों के स्वास्थ्य पर पूरी सतर्कता से नजर रख रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत