उपचार के लिए मार्गव्यय हेतु 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता हितग्राहियों को मिलेगा संबल योजना का लाभ जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण सभी अधिकारी गंभीरतापूर्वक एवं तत्परता से करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह टीएल बैठक के दौरान की जायेगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के संबंध सहित पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान पात्रता पर्ची, आवास आदि योजनाओं में पात्रता परीक्षण उपरांत लाभ प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए।
उपचार के लिए मार्गव्यय हेतु 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान बालक अंशुमन की आंख के उपचार हेतु भोपाल आने जाने के लिए मार्गव्यय के रूप में रेडक्रॉस के माध्यम से 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बालक के पिता ग्राम सांकुडली निवासी श्री चंदन सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भोपाल के अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा भोपाल जाने के लिए मार्गव्यय की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
हितग्राहियों को मिलेगा संबल योजना का लाभ
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम हसनपुर हवेली निवासी श्री मोहम्मद ईलियास को उनके आवेदन परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत होकर ईपीओ जारी हो चुका है तथा शीघ्र ही बैंक खाते के माध्यम से राशि प्राप्त होगी। श्री मोहम्मद इलियास द्वारा अपने पुत्र स्व. श्री शादाब की बीमारी से मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि प्रदान किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
इसी प्रकार ग्राम पराष्ठा निवासी श्रीमती मुन्नी बाई तथा ग्राम सोई निवासी श्री कमलेश को उक्त योजना के तहत प्रस्तुत आवेदन पर परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि योजना के तहत राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई थी, लेकिन हितग्राही का खाता अनपयुक्त होने से राशि का ट्रांसफर फेल हो गया है। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दोनो आवेदको को अवगत कराया गया कि वे नियमित खाता जो किसी बैंक शाखा में संचालित है, उसकी जानकारी श्रम विभाग को प्रदान करें, जिससे राशि का ट्रांसफर कराया जायेगा।
पीएम किसान सम्मान निधि में लाभ प्रदान करने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान श्री प्रहलाद आर्य श्योपुर, श्री रामदयाल बैरवा भंसुदंर का टपरा, श्री मुख्तयार खा श्योपुर, श्री रामचरण जाटव, श्रीमती फौरंती, श्रीमती कलावती, श्रीमती नटीबाई, श्री शंकरलाल सेन बडौदा, श्रीमती कमली बाई बडौदा आदि के पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये।
सब्जी मंडी क्षेत्र में साफ-सफाई के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा सब्जी मंडी निवासी श्री सुनील मित्तल द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर नगरीय निकाय के अधिकारियों को सब्जी मंडी क्षेत्र की साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जायें और सार्वजनिक स्थानों सहित सब्जी मंडी, बस स्टैण्ड आदि क्षेत्रो में साफ-सफाई की जायें। श्री मित्तल के आवेदन पर उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को उचित निराकरण करने के निर्देश दिये।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत