पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर चिरापाटला मंडल ने मनाया जश्न – पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक: मंडल अध्यक्ष श्री यादव

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान
बैतूल। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर चिरापाटला मंडल में मंगलवार को उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ता ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयकारे लगाए, जिससे माहौल गूंज उठा।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि यह जीत देश के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन की नीतियों को जनता का समर्थन मिला है, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक की मेहनत और संगठन की मजबूती ने इस जीत को संभव बनाया है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत