जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
हुमा कुरैशी ने जयपुर में आशुतोष राणा को दिया ‘बेस्ट NGO’ का अवॉर्ड
जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हंग्री एनिमल्स फीडिंग फाउंडेशन को ‘बेस्ट ट्रीटमेंट रेस्क्यू NGO ऑफ इंडिया’ का सम्मान, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने किया पुरस्कृत
जयपुर, 3 मई 2026: राजधानी जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित प्रतिष्ठित ‘नेक्स्ट एंड आइकन अवॉर्ड 2026’ समारोह में हंग्री एनिमल्स फीडिंग फाउंडेशन को ‘बेस्ट ट्रीटमेंट रेस्क्यू NGO ऑफ इंडिया’ के खिताब से नवाजा गया।
संस्था के संस्थापक आशुतोष राणा को यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के हाथों प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देशभर में घायल और बेसहारा जानवरों के रेस्क्यू, इलाज और पुनर्वास के क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।
इस अवसर पर आशुतोष राणा ने कहा, “यह अवार्ड सिर्फ मेरा नहीं, उन सभी वॉलंटियर्स, डॉक्टर्स और डॉनर्स का है जो दिन-रात बेजुबानों की सेवा में लगे हैं। हुमा कुरैशी जी के हाथों यह सम्मान पाकर हमारा हौसला और बढ़ गया है। हम आगे भी इसी जज्बे के साथ काम करते रहेंगे।”
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक मोहित जी और मनी सोलंकी का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि नेक्स्ट एंड आइकन अवॉर्ड जैसे मंच सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को पहचान दिलाते हैं, जो बेहद सराहनीय है।
गौरतलब है कि हंग्री एनिमल्स फीडिंग फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों में घायल पशुओं का रेस्क्यू, फ्री ट्रीटमेंट, फीडिंग ड्राइव और एनीमल बर्थ कंट्रोल जैसे काम कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







