ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को अयोध्या धाम हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी।भगवान रामचंद्र महाराज जी के अनन्य भक्त हनुमान जी के पावन दिन बड़े मंगल पर आयोजित होने वाले भंडारे धार्मिक उत्साह के साथ सेवा सौहार्द भाईचारे का प्रतीक है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बल बुद्धि विवेक के दाता श्री राम भगवान के अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज के पावन दिन जेष्ठ माह के प्रथम मंगलवार पर नगर के स्टेट बैंक के सामने पारस मेडिकल स्टोर के प्रबंधक परशुराम यादव द्वारा एवं ग्राम धौकलपुर असेनी स्थित अयोध्या धाम हनुमान मंदिर पर रामकिशोर यादव द्वारा आयोजित भंडारों में उपस्थित होकर भगवान बजरंगबली जी महाराज का दर्शन पूजन कर महाबली हनुमान जी से समस्त देशवासियों को सुख समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित कर प्रसाद ग्रहण करते हुए व्यक्त किये।इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत अजय वर्मा बबलू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान संतोष रावत आशीष सिंह बबलू सिंह रामकिशोर यादव सानू सिंह राठौड़ सहित लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment