तावडू 5 मई (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान)
शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तावडू द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोलर लगवाने वाले 12 उपभोगताओं को राज्य सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी के 5 लाख 70 हजार रुपए के चैक वितरण किये गए।
इस अवसर पर मौजूद बिजली विभाग गुरुग्राम सर्कल 2 के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव व एम एन आर ई की तरफ से आए जतिन ने अपने अपने संबोधन में सोलर पैनल लगवाने के फायदे बताये। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए हमे सोरल अवश्य लगवाने चाहिए। यह योजना आमजन के लिए स्वच्छ ऊर्जा और मुफ्त बिजली की दिशा में एक बड़ा कदम है।जिससे न केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने यह भी बताया कि सोलर लगवाने वालो के लिए केन्द्र व राज्य सरकार सब्सिडी भी दे रही है। जैसे 1 किलो वाट का सोलर पर केंद्र व राज्य सरकार55 हजार रुपए और अगर 3 किलो वाट से ज्यादा का है तो केंद्र सरकार 78 हजार की सब्सिडी दे रही है। जिसका उपभोक्ता को फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने सोलर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता गौरव धारियां, बिजली बोर्ड तावडू एसडीओ बह्म प्रकाश , नगर पालिका वाईस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन मनीता गर्ग, नगर पार्षद राजेश शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







