केएमपी हाइवे पर धुलावत गॉंव के समीप दुर्घटना में स्कॉपियो के उड़े परखच्चे, 4 पुलिस कर्मियों सहित 5 की मौत

SHARE:

तावडू 5 मई (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान )
केएमपी हाईवे पर धुलावट गांव के निकट मंगलवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो में सवार यूपी के चार पुलिस कर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार्यवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को इस हादसे की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर अपनी कार्यवाई शुरू कर दी। तावडू सदर थाना के एसआई संदीप कुमार ने बताया कि यूपी के जिला जालौन के थाना उरई में तैनात एसआई मोहित निवासी आदमपुर ,एसआई सत्यभान निवासी अलीपुर जिला कासगंज ,सिपाई अशोक कुमार निवासी ब्यौजा जिला बाँदा व सिपाई प्रदीप कुमार निवासी गांव अम्बेडकर नगर जिला रायबरेली एक अन्य व्यक्ति अमरीक एक स्कॉर्पियो गाड़ी एच आर 31 वी 7550 में सवार होकर एक अपहरण के मामले में जींद जा रहे थे। जैसे ही वे पलवल से मानेसर की तरफ केएमपी हाइवे पर गांव धुलावट के समीप पहुँचे तो स्कॉर्पियो दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार उक्त चारो पुलिस कर्मियों सहित पांचो लोगो के मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई थी। हालांकि मौके से दूसरे वाहन के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। दुर्घटना की सूचना मिलने ही डीएसपी तावडू अभिमन्यु व सदर थाना प्रभारी शीशराम अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुच गए। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूह भेज दिया और कार्यवाई शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत