तावडू के गांव जौरासी में एक वेयरहाउस में लगी भीषण आग,करोड़ो रूपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान

SHARE:

तावडू 5 मई (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान )
तावड़ू उपमंडल के गांव जोरासी में मंगलवार को एक होलीसोल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे आस पास इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। इस हादसे में वेयरहाउस में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही तावडू डीएसपी अभिमन्यु, तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम ,तावडू शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार व खोरीकलां चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गए और घटना का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन की गाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था।बताया जा रहा था कि अभी तक अग्निशमन की करीब 25 गाड़ी मौके पर पहुच चुकी थी।
कुलदीप निवासी गांव झुंझुनू ने बताया कि उन्होंने उपमण्डल के गांव जौरासी में एक करीब 3 एकड़ जमीन में जीकेपी वेयरहाउस बनाया हुआ है। जिसे उन्होंने होलीसोल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड को किराये पर दिया हुआ है। जिसमे आज अचानक आग लग गई। समाचार लिखे जाने तक आग के कारणों का पता नही चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11बजे वेयरहाउस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर रखे ज्वलनशील सामान के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही तावड़ू फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए भिवाड़ी, बिलासपुर, सोहना और नूंह से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों के कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया ,लेकिन प्रयास जारी था। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेर लिया गया और भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया गया। इतना ही नही पुलिस ने ग्रमीणो की मदद से दमकल की गाड़ियों को दोबारा भरने के लिए वही पास में ही पानी इन्तजाम करा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, वेयरहाउस में भारी मात्रा में माल रखा हुआ था, जिसके चलते नुकसान करोड़ों रुपये में होने का अनुमान है। हालांकि, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व प्रशासन की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment