शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय 10 हजार से 18 हजार के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ‘भुल्लन’ वर्मा, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन और जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री गुंजिता अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय 10 हजार से 18 हजार के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि उनके सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंजिल नहीं बल्कि एक पड़ाव है और आगे भी शिक्षामित्रों के हित में कार्य जारी रहेंगे।इस अवसर एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक और शिक्षा मित्र समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के शिक्षा सुधारों का उल्लेख करते हुए शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना की एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और शिक्षामित्रों का योगदान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।
विधायक दिनेश रावत ने कहा कि शिक्षामित्र संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मानदेय वृद्धि का सराहनीय निर्णय लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम दौरान जनपद गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है।जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षामित्रों के समर्पण एवं प्रेरणा को सम्मानित करने का अवसर है, जो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।समापन अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कौशल, परियोजना निदेशक राकेश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार रमेश चंद्रा फिजा मिर्जा राम नारायण प्रमोद उपाध्याय संजय राय धर्मेंद्र प्रसाद अश्वनी प्रताप सिंह चंद्रशेखर यादव मनीराम वर्मा डीसी प्रशिक्षण विनीता मिश्रा डीसी निपुण अमित कुमार डीसी पीएम पोषण डॉ. पीयूष श्रीवास्तव आशीष पाठक सुभाष चंद तिवारी ऋषि टंडन रितु पाठक आलोक वर्मा लक्ष्मी सिंह देशराज पांडे चंद्रमौली द्विवेदी रामसरन मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई