आईजीएल कंपनी के खोदे गड्ढे हादसों को दे रहे दावत

SHARE:

भरुआ सुमेरपुर। हाईवे से श्याम टेंट हाउस के बगल उतरने वाली ढाल वाली सड़क इन दिनों हादसों को दावत दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आईजीएल कंपनी ने गैस पाइपलाइन डालने के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं, लेकिन उन्हें ठीक से भरा नहीं गया। इससे रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है और बीच में बना गड्ढा वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है।
रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह बचकर निकल जाते हैं। लेकिन रात में यहां गिरने का डर बना रहता है। वहीं बाइक सवार शिवम ने बताया कि अचानक गड्ढा आने से संतुलन बिगड़ जाता है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
संतोष कुशवाहा,सचिन,श्याम गुप्ता का आरोप है कि काम अधूरा छोड़ दिया गया है और जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क समतल कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों से बचा जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत