हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। खाद्य सहायक आयुक्त ने कस्बे की पांच दुकानों पर छापा मारकर एक्सपायरी डेट के वस्तुओं को नष्ट कराया।इस छापामारी कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया और कई लोग अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से भाग निकले। अमूल दूध के एक्सपायरी पैकेट मिलने पर उन्हें नष्ट कराया दो पैकेट का नमूना सील किया।
मंगलवार को खाद्य सहायक आयुक्त गौरी शंकर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसूरत यादव के साथ कस्बे में मिलावट खोरी के खिलाफ अभियान चलाया। सबसे पहले वह शीतलपेय एजेंसी धारक पाठक एजेंसी के यहां छापा मारा। जहां क्रीमबेल ब्रांड के केसर बादाम का नमूना लिया। इसके बाद सब्जी मंडी में शिवकुमार, मनीष ट्रेडर्स व साहिल ट्रेडर्स के यहां छापेमारी की। जिसमें 25 पैकेट मीठी गोली, 30 पैकेट इमली जैली,80 कोल्ड ड्रिंक पाउचों को ई रिक्शा में ले जाकर नष्ट कराया। इसके बाद उन्होंने अमूल एजेंसी में छापा मारा। जहां अधिकारियों को सात लीटर एक्सपायरी डेट के दूध के पैकेट मिले। इसके साथ ही कूल इलायची के 150 पैकेट,स्ट्रावेरी फ्लेवर के 17 कैन भी एक्सपायरी डेट के मिले। एक्सपायरी डेट का माल मिलने पर संचालक शुभम मिश्रा ने बताया कि इन्हें कंपनी वापस भेजना है। वहीं अधिकारियों ने एक्सपायरी सात लीटर में पांच लीटर दूध को नष्ट कराया। वहीं दो पैकेट सैंपल के लिए सील करके ले गए। खाद्य सहायक आयुक्त ने कहा कि मिलावट खोरों एवं एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बेचने वाले के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जिन लोगों के यहां एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिला है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। विभाग के इस औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से खिसक लिये।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







