ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ में प्रवक्ता, सोशल मीडिया, मीडिया एवं कार्यालय प्रभारियों की हुई नियुक्ति

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/मनेंद्रगढ़
कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के तहत वाजिद अली एवं अरुण कटारे को प्रवक्ता, बादल मलिक एवं अफसर अली को मीडिया प्रभारी, सोनू गुप्ता एवं दीपेश केसरीवानी को सोशल मीडिया प्रभारी, तथा मुदित अग्रवाल को कार्यालय प्रभारी एवं अब्दुल एफाज को सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जिन साथियों को जिम्मेदारी दी है, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी और सभी साथी कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने अपने संदेश में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है और नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी साथियों से अपेक्षा है कि वे जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है, और सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि यह टीम निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने सभी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी से कांग्रेस और अधिक सशक्त बनेगी।
जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सभी नव-नियुक्त साथियों से अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।
अंत में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment