दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
जिला किसान कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह जिला कांग्रेस भवन में संपन्न हुआ, जहां अध्यक्ष सरजूप्रसाद घृतलहरें के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन के साथ हुई, इसके पश्चात बैठक आयोजित कर नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसान हित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में सभी उपस्थितजनों ने नए नेतृत्व का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि जिले के किसानों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक भी बनकर उभरा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम मंडल के शैलेश नितिन त्रिवेदी, जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, किसान कांग्रेस के संरक्षक वरिष्ठ नेता परेश वैष्णव, मोतीलाल वर्मा, परमेश्वर यदु, सुनील कुर्रे, श्यामलाल पटेल, सनत वर्मा, रामकुमार कोसले सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षगण रवि बंजारे, दीपक साहू, प्रवीण सेन (शहर अध्यक्ष), घनश्याम वर्मा (ब्लॉक कांग्रेस किसान पलारी), युधिष्ठिर नायक, रिंकू वर्मा, रूद्रदेव वर्मा, इंद्रकुमार वर्मा, शिवकुमार सेन, बोधराय, संतोष कोसले, रामजगत शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







