मुंडन कार्यक्रम के लिए चित्रकूट जा रहे लोगों को बदमाशों ने मारपीट कर नकदी एवं जेवर छीने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर एक की तोड़ी अंगुली

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। किसवाही से चित्रकूट मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे लोगों पर मुंडेरा गांव के निकट बदमाशों ने वाहन रोककर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की और नकदी एवं जेवर आदि छीन कर ले गए। सूचना देने पर पहुंची पीआरवी टीम ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही बंद करने की धमकी देने लगे। पीड़ितों का आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने मदद करने को बजाय उन्हें भगा दिया और सुबह दोनों पक्षों को आने के लिए कहा।
सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि अपनी बहन सोमवती एवं चाची राजेश्वरी एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ मुंडन कार्यक्रम के लिए वैन से चित्रकूट जा रहे थे। तभी शनिवार की रात करीब 11:00 बजे मुंडेरा गांव के निकट कुछ लोगों ने उनको रोक कर मारपीट करने लगे। मारपीट करने से चाची राजेश्वरी की उंगली में गंभीर चोट आई है। जबकि रोहित कुमार सिर सहित कई जगह पर चोटें आई है। रोहित का आरोप है कि मारपीट करने के दौरान बदमाश उसकी जेब में पड़े 30 हजार रुपये छीन लिये । वहीं बहन सोमवती ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पर्स में पड़े दो हजार रुपये एवं गले में पहने सोने का मंगलसूत्र व हार छीन कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि फोन करने पर मौके पर आई पीआरवी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन्हें ही धमकाने लगी। वह रात में ही थाने पर आए। थाने में भी पुलिस ने मदद करने की बजाए उन्हें भगा दिया और सुबह दोनों पक्षों को आने के लिए कहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment