कुलदीप कुमार संवाददाता बिल्हौर
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कानपुर नगर के बिल्हौर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल-पेट्रोल चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बिल्हौर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 3 मई 2026 को लालपुर अंडरपास के पास मंदिर के पास से आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी किया गया डीजल-पेट्रोल और संबंधित उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, मौके से दो भरे हुए और एक आधा भरा डीजल/पेट्रोल के प्लास्टिक ड्रम, तीन खाली ड्रम, पाइप, लोहे के उपकरण और एक टैंकर (नंबर UP78KN6469) बरामद किया
इस मामले में थाना बिल्हौर में धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







