मीरजापुर 3 मई। कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत रैदानी कालोनी में एक अधिवक्ता के मकान को जबरन दवंगई के बल पर कब्जा किए जाने के मामले में अधिवक्ता एवं उसके वकील को पैरवी न करने की दवंगो द्वारा धमकियां दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि रैदानी कालोनी में अधिवक्ता अरवाज खां एडवोकेट का मकान है। जिसका स्वामित्व दस्तावेज भी है लेकिन उक्त मकान को रामबाग निवासी प्रकाश मोदनवाल सुपुत्र स्व कन्हैया लाल मोदनवाल जो दवंग आदमी है उसके द्वारा उसे हड़पने की दवंगई से साजिश रची जा रही है। उससे रंजिश मानकर उपरोक्त प्रकाश मोदनवाल एवं उसके भाई सुनील मोदनवाल जो कथित भाजपा नेता बताकर अधिकारियों को प्रभाव डाल कर उक्त मकान को अवैध रूप से कब्जा करने के फिराक में उसी चलते जान-माल की धमकी दी गई है।
उधर अधिवक्ता अरवाज खां एडवोकेट द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक प्रत्यावेदन देकर उक्त वारदातों की जानकारी दी गई है और अपेक्षाकृत है कि उनकी उससे सम्बन्धित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जानी चाहिए। एडवोकेट करवाज खां द्वारा एक पत्र रजिस्ट्रर्ड डाक से भेज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत जताई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







