शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर
मीरजापुर 1मई ।थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित दो अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.04.2026 को वादी मनीष कुमार विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार विश्वकर्मा निवासी बभनियाव, थाना राजातलाब वाराणसी द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की बहन की हत्या (उसके ससुरारीजन) करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर अभियोग ऐमु0अ0सं0-152/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना प्रभारी चुनार को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 01.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से सम्बन्धित 02 अभियुक्त माता प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामकिशुन विश्वकर्मा व 2. धीरज कुमार विश्वकर्मा पुत्र माता प्रसाद विश्वकर्मा निवासी रामगढ़कला थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 103(1),238,3(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट. से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 01.05.2026 को उप निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त बृजेश पटेल पुत्र रामचरन वर्मा निवासी भाटीखुर्द थाना आसपुर प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया ।
थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-141/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज अभय शंकर सिंह को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 01.05.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इशु पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम बहुती थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के लाइसेंसी पिस्टल बरामद।थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.04.2026 को वादी सौरभ जायसवाल पुत्र स्व0 शिवकुमार जायसवाल निवासी बल्ली का अड्डा थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध लाइसेंसी पिस्टल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु थाना प्रभारी ड्रमण्डगंज को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 01.05.2026 को थानाध्यक्ष भारत सुमन मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त किरन उर्फ अर्जनु पुत्र स्व0 जगदेव निवासी इन्द्रवार थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी गयी लाइसेंसी पिस्टल व 05 जिन्द व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया । थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अंतर्गत धारा 303(2),317(2) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय जेल भेजा गया ।
थाना पड़री पुलिस द्वारा तीन नफर वारंटी गिरफ्तार किया गया है।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 01.05.2026 को थाना पड़री पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटी राजेश यादव पुत्र नेब्बू यादव, दिनेश पुत्र बंगाली निवासीगण मोहनपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर जनपद मीरजापुर व प्रदुम्मन पुत्र प्रमोद यादव निवासी ग्राम धनही थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







