लखीमपुर खीरी
खलीक अहमद दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
लखीमपुर खीरी, 01 मई 2026: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा लखीमपुर खीरी का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अशोक कुमार कनौजिया को पुनः अध्यक्ष और अनिल कुमार को मन्त्री चुना गया।
अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. राजकुमार कोली, विशिष्ट अतिथि मण्डलीय सचिव राजेश पाण्डेय और सहायक नियन्त्रक (विधिक माप विज्ञान) मनोज कुमार की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मन्त्री अनिल कुमार ने संगठन की प्रगति रिपोर्ट पेश की, जबकि कोषाध्यक्ष प्रसून श्रीवास्तव ने आय-व्यय का ब्यौरा सदन के सामने रखा। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से रिपोर्ट और आय-व्यय को ध्वनिमत से पारित किया।
संगठन के प्रवक्ता सुशील कुमार शुक्ला ने जानकारी दी कि अधिवेशन की द्वितीय पाली में प्रान्तीय पर्यवेक्षक राजेश पाण्डेय के निर्देशन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी एम.यू. अन्सारी और ए.के. शर्मा (चीफ फार्मेसिस्ट, सीतापुर) ने पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराई, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मण्डलीय सचिव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी की सूची:
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अशोक कुमार कनौजिया (अध्यक्ष), विनीत कुमार गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विजय कुमार तिवारी (उपाध्यक्ष), अनिल कुमार (मन्त्री), आशीष कुमार निरंकारी (संगठन मन्त्री), सर्वेश कुमार (संयुक्त मन्त्री), प्रसून श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) और शेषनाथ यादव (सम्प्रेक्षक) शामिल हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी साथियों का आभार जताते हुए फार्मेसिस्टों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







