सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई रिहंद जलाशय क्षेत्र में 216 घन मीटर लावारिस रेत जब्त, संयुक्त टीम की सख्ती

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। जिले में अवैध खनन और रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने एक और सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने रिहंद जलाशय क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त किया खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमला एवं पुलिस चौकी सासन, थाना कोतवाली बैढ़न की टीम ने ग्राम सासन और टूसाखांड की सीमा पर स्थित रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में जांच की।कार्रवाई के दौरान लगभग 216 घन मीटर लावारिस रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।जब्त रेत को नियमों के तहत रेत ठेकेदार को सुपुर्दगी में दिया गया है। साथ ही, संबंधित प्रकरण में खनिज नियमों के अंतर्गत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का फोकस अब पूरी तरह अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment