प्रदीप तिवारी ब्यूरो सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली जिले में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली और तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।दिनभर की उमस और तेज धूप के बाद शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए सुबह करीब 6 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चली, जिससे कुछ समय के लिए दृश्यता भी प्रभावित हुई। इसके बाद हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी और लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।इसी बीच चितरंगी ब्लॉक के नटवार ,गड़वानी,रेहदा, रजदहा जैसे कुछ गांवों में ओलावृष्टि की भी जानकारी सामने आई है।अचानक गिरे ओलों ने ग्रामीणों को चौंका दिया हालांकि, इस बदलते मौसम का असर कुछ स्थानों पर नकारात्मक भी देखने को मिला।जिले के कई इलाकों में तेज आंधी के कारण पेड़-पौधे गिरने की खबरें हैं, वहीं बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम के इस अचानक बदलाव ने आमजन को हैरान कर दिया है। दिन में गर्मी और शाम को आंधी-बारिश व ओलावृष्टि जैसे हालात ने मौसम को पूरी तरह अनिश्चित बना दिया है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 1-2 दिनों तक इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के इस मिश्रित असर ने सिंगरौली में मौसम को पूरी तरह अप्रत्याशित बना दिया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







